पानी की टंकी के स्थान को लेकर विरोध
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन शक्ति मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहरामपुर बाढ़ली के ग्रामीणों के साथ पहुंचे और क्षेत्र में प्रस्तावित पानी की टंकी की जगह को लेकर विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि जिस स्थान पर पानी की टंकी लगाने की तैयारी की जा रही है। वह गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर है। ऐसे में पानी का प्रेशर काफी कम होगा जिससे ग्रामीणों को परेशानी होगी। ग्रामीणों का कहना है कि वह गांव के पास किसी स्थान पर पानी की टंकी लगाए। यदि जमीन नहीं मिलती तो गांव वाले अपनी जमीन भी देने को तैयार हैं।
प्रदेश अध्यक्ष इमरान के नेतृत्व में किसान अपनी-अपनी मांगों को लेकर पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मामले में ज्ञापन सौंप कर मांग की कि पानी की टंकी को अन्य स्थान पर लगाया जाए जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































