प्रदेश सरकार से खफा व्यापारियों का प्रदर्शन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में मंडी शुल्क व नए यूजर टैक्स को पूरी तरह से हटाने की मांग को लेकर खाद्यान्न व्यापारी दूसरे दिन शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के प्रति अपने आक्रोश को व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधनमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आह्वान पर हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को यहां व्यापारी नवीन मंडी स्थल पर एकत्र हुए और मांग के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया। हापुड़ गुड़ गल्ला कच्ची आढ़त एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मंडी शुल्क 2.5 प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया है जबकि व्यापारी मंडी शुल्क पूरी तरह हटाने की मांग कर रहे हैं। फल, सब्जी व अन्य वस्तुओं पर एक प्रतिशत यूजर टैक्स लगाना, व्यापारी व किसानों के अहित में है। उनकी मांग है कि मंडी शुल्क व यूजर टैक्स पूरी तरह समाप्त किया जाए। व्यापारियों की हड़ताल से प्रदेश सरकार को राजस्व की हानि हुई है।

आज के धरना प्रदर्शन में व्यापारी जगदीश प्रधान, संजीव कुमार, वीरेन्द्र कुमार, रोहताश, अमित कुमार, रोहित कुमार, सुशील कुमार आदि शामिल हुए।

90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:







Related Posts

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद  (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में बाइक सवार हुडदंगियों का जबरदस्त आतंक है जो क्षेत्र में…

Read more

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

🔊 Listen to this पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृतहापुड सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ डिस्ट्रिक्ट 142 के तत्वावधान में न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बाबूगढ़ बछलौता रोड पर अवैध प्लाटिंग

बाबूगढ़ बछलौता रोड पर अवैध प्लाटिंग

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान
error: Content is protected !!