हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा के बयान पर गत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में हुई हिंसक घटनाओं से खफा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। विहिप कार्यकर्ता हिंसक घटनाओं के लिए दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता जिला क्लैक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एक आठ सूत्री मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि हिंसक घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और एनआईए से जांच कराई जाए। साथ ही जमीयत, उलेमा-ए-हिंद (मदनी), पापूलर फ्रंट आफ इंडिया तथा तबलीगी जमात पर प्रतिबंध लगाया जाए।






























