
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी यूपी की कार्यकारिणी की एक बैठक आर.के. प्लाजा रेलवे रोड पर सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन आबिद सैफी गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि जिस तरीके से पर्दे के पीछे से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें आम आदमी पिसकर रह गया है। इसमें एक कहावत सही ठहरती है कि चोर से कह दिया चोरी करके ला, और पब्लिक से कह दिया जागते रहना चोरी का डर है। बैठक में अमित सागर अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मेरठ मंडल, पंडित लोकेश शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी यूपी, सचिन गोयल प्रदेश सचिव युवा, आबिद सैफी अध्यक्ष गढ़ ब्लॉक आदि उपस्थित रहे।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244





























