हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की अगुवाई में सोमवार को पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों ने ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर हापुड़ में धरना देकर प्रदर्शन किया। मोर्चा की प्रमुख मांगे है जाति आधार पर जनगणना कराई जाए और चुनाव बैलट पेपर से कराएं जाएं।
मोर्चा के जिला संयोजक प्रमोद कुमार, मुन्नी देवी, बबलू गौतम, वीर सिंह, चिराग, सुमित गौतम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता सोमवार को नगर पालिका हापुड़ में धरना स्थल पर पहुंचे और मांगों के समर्थन में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोध नारे भी लगाए।
मोर्चा की खास मांगें है कि निजी क्षेत्रों में एस.एस.टी, ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए। एसएसपी गारंटी कानून बनाए जाए। पुरानी पैंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए आदि। मोर्चा ने मांगों का एक ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को दिया।
































