गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने का विरोध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग जनपद हापुड़ की अगुवाई में गिने-चुने कांग्रेसियों ने मंगलवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने का विरोध कर रहे थे। विरोध का आह्वान प्रदेश हाई कमान ने किया था।

संगठन के शहर अध्यक्ष हसन आतिफ, नरेश भाटी, अब्दुल कलाम, वीरेंद्र, जस्सा सिंह आदि बैनर लेकर मंगलवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे और गीता प्रेस को गांधी शाति पुरस्कार दिए जाने का विरोध किया और उन्होंने नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार देना बाबा साहब का अपमान बताया। उन्होंने विरोध में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur































