हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लोगों को अल्प समय में दो गुना धन होने का लालच देकर 250-300 करोड़ की ठगी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को 14 करोड़ 46 लाख रुपए की सम्पत्ति जब्त कर ली। इससे पूर्व आरोपियों की 7 करोड़ 14 लाख रुपए की सम्पत्ति जब्त की गई थी। अभी भी आरोपियों की अन्य सम्पत्तियों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि जनपद हापुड़ में स्थापित निफ्टेक ग्लोबल कम्पनी के डायरेक्टर धर्मपाल, अशोक कुमार रघुवीर, सुनीता, सुषमा, दिनेश, संजीव, मुकेश, अशोक पुत्र चंद्रपाल आदि ने लोगों को दो गुना धन करने का लालच देकर करीब 250-300 करोड़ रुपए की ठगी थी। कम्पनी के सभी आरोपी गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में जेल में बंद है। आरोपियों के विरुद्ध जनपद हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद व बुलंदशहर में 24 मकद्दमे दर्ज है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत 14 करोड़ 46 लाख रुपए की सम्पत्ति को जब्त किया गया। पुलिस ने अब तक आरोपियों की 21 करोड़ 70 लाख रुपए की सम्पत्ति जब्त की है और यह कार्रवाई जारी है।
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739

































