हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भोले-भाले लोगों को 18 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपए हड़पने वाले दो नटवरलालों की चार करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी अशोक चौहान और अशोक कुमार की संपत्ति को जल्द ही कुर्क किया जाएगा। दोनों की अमरोहा और बुलंदशहर में करीब चार करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है जिसकी कुर्की होगी। हालांकि इससे पहले भी आरोपियों की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।
बताते चलें कि अशोक चौहान और अशोक कुमार ने एक कंपनी बनाकर लोगों को 18 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया और करोड़ों रुपए हड़प लिए जिनके खिलाफ गैंगस्टर और ठगी समेत अन्य धाराओं में करीब 50 अभियोग पंजीकृत हैं जिनकी संपत्ति की जांच कराई गई थी। जांच पाया गया कि अशोक चौहान की अमरोहा के गांव भगवानपुर खादर में करीब दो करोड़ रुपए से अधिक की भूमि, बुलंदशहर के स्याना में अलग-अलग स्थान पर छह कंपलेक्स, अशोक कुमार की स्याना क्षेत्र के गांव भड़काऊ में दो अलग-अलग स्थान पर करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है जिन्हें शीघ्र ही कुर्क किया जाएगा। इसके लिए पत्राचार भी किया गया है।
VIDEO: अब हापुड़ में बनवाएं नए डिजाइन की इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031



























