👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी अशोक की बुलंदशहर के गांव स्याना में स्थित संपत्ति को बुलंदशहर पुलिस ने कुर्क किया है. 18 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देने वाले अशोक के स्याना में स्थित चौहान कॉन्प्लेक्स नामक बिल्डिंग की पुलिस ने कुर्की की है. यह संपत्ति गढ़ स्टैंड के पास है. इसके साथ ही गांव भड़काऊ में एक मकान और कृषि भूमि की भी जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है. बता दें कि अशोक पर बहादुरगढ़, औरंगाबाद, स्याना, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ समेत विभिन्न थानों में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE





























