
हापुड़ में प्रोपर्टी के दाम 25 प्रतिशत उछले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कालेधन कुबैरों की बढ़ती संख्या के कारण हापुड़ में एक बार फिर प्रोपर्टी के दामों में भारी उछाला आया है और 25 प्रतिशत तक ऊंचे सुने गए।
हापुड़ में अटल गौरव पार्क के सामने एक पैट्रोल पम्प के बराबर वाली गली में एक मकान का सौदा एक करोड़ 40 लाख रुपए में हुआ बताया गया है जिसका इकरार नामा हो चुका है और रजिस्ट्री अक्टूबर माह में होगी। खास बात यह है कि मकान के क्रेता ने ही मकान की बिकी का सौदा बाजार में उतार दिया है और डेढ़ करोड़ मांग रहा है। सूत्र बताते हैं कि डेढ़ करोड़ देने वाले भी आ गए है, बस बात दलाली पर अटकी है। मकान का क्षेत्रफल 160 वर्ग गज इसके अतिरिक्त हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित सिटी हार्ट के सामने एक दुकान 12 लाख रुपए गज में बिकी है और एक फल विक्रेता ने इस दुकान को करोड़ों रुपए में खरीदा है।
हापुड़ के सर्राफ बाजार से भी एक खबर मिली है कि पुराना बाजार की ओर एक दुकान 18 लाख रुपए गज की दर से बिकी है और यह दुकान जेवरात के एक कारोबारी ने खरीदी हैं। ये तो कालेधन निवेश के कुछ नमूने हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































