हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में सर्राफ की दुकान में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। अब पुलिस आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की तैयारी कर रही है।
ज्ञात हो कि पुराने हाईवे किनारे स्थित सर्राफ की दुकान में चोरों ने घुसकर गैस कटर के माध्यम से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर हजारों रुपए की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने आमिर निवासी फुलड़ी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया था जबकि हाफिजपुर के गांव घुंघराला निवासी मुस्तकीम को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया था। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर चुकी है। अब अधिकारियों के निर्देश पर बदमाशों की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।




























