आदर्श आचार संहिता लागू होने पर हटाई प्रचार सामग्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। अधिसूचना जारी होने के बाद हापुड़ जनपद में जगह-जगह लगी प्रचार सामग्री को हटाया गया। पोस्टर, होर्डिंग, बैनर, दीवार पर लगी प्रचार सामग्री को हटाया गया। वहीं सभी तहसील क्षेत्र में अलग-अलग टीम भी गठित की गई हैं। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस बल व नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम के साथ जगह-जगह अभियान चलाया और प्रचार सामग्री को हटाया। इस दौरान हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि चुनाव सामग्री को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही चुनाव की तैयारी भी कर ली गई है।
बताते चलें कि हापुड़ जनपद, तीन लोकसभा सीटों के अंतर्गत आता है: गाजियाबाद धौलाना लोकसभा सीट, गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट और मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होंगे जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























