
भाजपा नेता के पिता की शोक सभा में पहुंचे दिग्गज नेता
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी जिला हापुड़ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरेश तोमर के पिता स्व. श्री नौबत सिंह की शोक सभा में प्रदेश के दिग्गज नेताओ ने पहुंच कर श्रध्दांजलि अर्पित की।शोक सभा में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल,जनपद हापुड प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश व सोमेन्द्र तोमर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के साथ पश्चिम के प्रभारी सुभाष यदुवंश आदि नेताओ ने पहुंच कर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सभी ने उनके पिताजी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें। इस अवसर पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार एवं संगठन मेरे साथ है मैं इसके लिए संगठन और सरकार का बहुत-बहुत आभारी हूंl
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739































