हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के संस्कार कॉलोनी में स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास एकांतेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 18 सितंबर से शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा शुरू हुई जो कि कथा स्थल पर पहुंची। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से कथा प्रारंभ हुई।
गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक दीवा एकता फाऊंडेशन द्वारा एकांतेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन श्री आचार्य मोहित जी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त एकत्र हुए और कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर भजनों पर भक्त जमकर थिरके। प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से पूजन व रुद्राभिषेक भी किया जा रहा है। वहीं 25 सितंबर को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























