👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में रविवार को राम नवमी के अवसर पर बड़े ही धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर भजनों पर नृत्य किया. इस अवसर पर झांकियां भी निकाली गई जो कि आकर्षण का केंद्र बनी रही.
भगवान श्रीराम का तिलक कर पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा बाबूगढ़ के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से निकाली गई. भगवान हनुमान, राधा कृष्ण समेत कई झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया. इस अवसर पर हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार विष्ट पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. शोभायात्रा में कमेटी संचालक तनु वर्मा, मुकेश अग्रवाल, राधेलाल सभासद, कपिल सिंघल, राजा गोयल, मोहित सभासद, सचिन, शरद सिंघल, तनु सिंघल आदि उपस्थित रहे.
































