👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पिलखुवा में गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाश पर्व पर नगर में संकीर्तन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। संकीर्तन शोभायात्रा पिलखुवा के रेलवे रोड स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारा से शुरू होकर मोहल्ला मंडी, जवाहर बाजार, गांधी बाजार, मेंन तिराहा सहित मुख्य मार्ग से होते हुए गुरुद्वारे पर जाकर समाप्त हुई। इस इस दौरान शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर सुनीता खुराना, अजय कुमार, धीरज खुराना, कुलदीप खुराना, विनोद खुराना, परमजीत अरोड़ा ,सोनू, राजू सलूजा, दीपक सलूजा, मनोज कुमार शर्मा, जॉनी आदि लोग उपस्थित रहे।

























