👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यू डाइस पोर्टल पर डाटा अपलोड ना करने वाले स्कूलों के खिलाफ जल्द ही अब कार्रवाई होगी। 105 लापरवाह स्कूलों को चयनित किया गया है। शीतकालीन अवकाश के बाद इन्हें तलब किया जाएगा। बता दें कि बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले के करीब 750 स्कूल जुड़े हैं। इन सभी स्कूलों को यू डायस पोर्टल पर तमाम बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं लेकिन 105 स्कूल ऐसे हैं जो मनमानी कर रहे हैं जिन्होंने सूचना पोर्टल पर अब तक अपलोड नहीं की है। ऐसे में इन स्कूलों पर जल्द ही गाज गिर सकती है।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295



























