हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत की प्रांत छात्रा बैठक का आयोजन हापुड़ में किया गया। बैठक में छात्राओं की एक जुटता और परिषद के मंच पर एकत्र होने का आह्वान किया गया।
बैठक का शुभारंभ अतिथि प्रांत संगठन मंत्री महेश राठौर, प्रांत सह संगठन मंत्री तरुण, प्रांत छात्रा प्रमुख भावना राठौर तथा प्रांत सहमंत्री क्षमा ने मां सरस्वती व स्वामी दयानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस बैठक में मेरठ प्रांत की सैकड़ों छात्राएं शामिल हुई।
बैठक में छात्राओं की समस्याओं व उनके निवारण हेतु उठाए जाने वाले कदमों पर विचार किया गया। अतिथियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के एक ऐसा मंच है, जो उन्हें अपनी समस्याएं रखने के लिए प्लेट फार्म प्रदान करता है।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922



























