हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सिटी प्लाज़ा में उद्यमियों की एक बैठक का आयोजन हुआ। संगठन के अध्यक्ष अमन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार हुआ। बैठक में 45 दिन में एम एस एम आ का पैमेन्ट अनिवार्य करना व ना करने पर उस पर इनकम टैक्स लगना को लेकर चचाँ हुई। सी ऐ विपिन गुप्ता ने इसके बारे में उद्यमियों को विस्तार से समझाया। उद्यमियों ने कहा कि फिलहाल सभी उद्यमी इस नियम लेकर पूरी तरह तैयार नहीं है। कुछ उद्यमियों को ये नियम अच्छा लग रहा है, कुछ को ग़लत। कुल मिलाकर ये सरकार द्वारा जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय बताया।
अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि ये नियम पुराना तो है लेकिन आयकर में जोड़ने से पहले उद्यमियों को विश्वास में लेना चाहिए था व उनके विचार लेने चाहिए। उद्यमियों ने इसके लिए सरकार से कुछ समय की माँग की है।
सोलर को लेकर बैठक पर चर्चा हुई। इसके लिए पुनीत गर्ग ने सोलर से बिजली की समस्या को केसे दूर किया जाऐगा व पोलेशन से केसे बचे के बारे में बताया।
बिजली विभाग द्वारा उद्यमियों के उत्पीड़न पर चचाँ हुई। श्रम विभाग उद्यमियों को नोटिस भेज रहा है, उत्पीड़न कर रहा है। उस पर चचाँ हुई।
आरोप लगाया कि माप-तोल विभाग उद्यमियों का उत्पीड़न कर रहा है। हम कोई भी समान वनाऐगे फिर उसे पैक करते हैं। जैसे थाली को पिन्नी में पैक करना व पवाली को बाक्स में डालना आदि के लिऐ मापतोल विभाग कहता है कि इसका पैकिंग लाईनस दिरवऐ जबकि ये गलत है इसके लिऐ हमने सीएम योगी से शिकायत करेंगे।
बैठक में अधयक्ष अमन गुप्ता, सचिव संजय सिहल, कोषाध्यक्ष अमित मित्तल, सुनिल जैन, पुरुषोत्तम अग्रवाल, ललित छावनी वाले, विनय गर्ग, साजन गुप्ता, धुव गुप्ता, अनिल गर्ग, सरदार हरविंदर सिंह, सोरभ गोयल, रोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811

































