👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम हापुड़ श्रद्धा शांडिल्यायन, एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्तिक पूर्णिमा मेले में अधिकारियों की ड्यूटी लगने की वजह से संपूर्ण समाधान दिवस को स्थगित कर दिया गया था जिसके चलते गुरुवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान एडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।



























