👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में महीने के तीसरे शनिवार को तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, हापुड़ जिलाधिकारी अनुज सिंह व अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। हापुड़ सदर तहसील में आयोजित इस संपूर्ण समाधान दिवस पर महिलाएं भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंची और अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। फरियादियों की फरियाद को सुनकर अधिकारियों ने तुरंत समस्या का समादान हेतु निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डां. रेखा शर्मा आदि मौजूद रहे। हापुड़ तहसील में कुल 42 समस्याएं आई जिनमें से आठ का मौके पर निस्ताकरण किया गया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390




























