हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ मेरठ रोड पर स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में बुधवार को यूकेजी क्लास के बच्चों के लिए ग्रेजुएशन डे एवं प्लेग्रुप से कक्षा पांच तक के बच्चों का पारितोष वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कक्षा यूकेजी के बच्चों द्वारा कई रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें विद्यालय के निदेशक सुनील कांत आहूवालिया, समाजसेविका मनोरमा रघुवंशी, अर्चना कंसल द्वारा छोटे-नन्हें मुन्नु बच्चों को प्रथम, दित्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार वितरण किया गया। प्रधानाध्यापिका हिमानी अग्रवाल, पारुल, बृजमोहन गुप्ता, नरेश अग्रवाल ने भी बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान की। विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं का इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।






























