हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हुड, बीजेपी नेत्री मनोरमा रघुवंशी, विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कांत अहलूवालिया, विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल, मेनेजरस्टेट बृजमोहन गुप्ता और नरेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया. कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों को एकेडमिक पुरस्कार वितरण में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, कविता नृत्य, सामूहिक नृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए. रेखा हुड, मनोरमा रघुवंशी, मैनेजमेंट कोर टीम एवं छात्र-छात्राओं के माता-पिता द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार वितरित किया गया.
रेखा नागर ने श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, 100 मीटर कैनवास पर बनी चित्रकला, अनुशासन एवं समय की पाबंदी को लेकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में बच्चों की प्रतिभा एवं कार्यक्षमताओं का विकास होता है.
विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कांत अहलूवालिया, विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल, बृजमोहन गुप्ता और नरेश अग्रवाल ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की.
हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…
Read more





















