हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल के XI पी. सी. एम कक्षा के छात्र प्रियांक पांडे पुत्र नारायण प्रसाद पांडे ने हल्द्वानी नैनीताल में आयोजित 15 वी यूनिवर्सल चैलेंजर्स ट्रॉफी कराटे में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, हापुड़ नगर , अपने माता पिता एवं परिवार जनों का नाम रोशन कर दिया। प्रियांक को बचपन से ही कराटे का बड़ा शौक रहा है एवं कराटे में उच्च स्थान प्राप्त करने का उनका सपना था जिसे प्रियांक ने कड़ी मेहनत करके साकार किया है। अब प्रियांक पांडे ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डेन की तैयारी में जुट गए है। खुशी की बात यह है कि प्रियांक खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई में भी पूरा ध्यान रखते है। 26-12-2022 को हल्द्वानी नैनीताल से लौटने के पश्चात शनिवार को विद्यालय में प्रियांक पांडे का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कांत आहलूवालिया, प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल द्वारा पुरस्कार एवं मेडल पहनाकर स्वर्ण पदक जीतने के लिए आशीर्वाद दिया गया एवं मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता एवं मैनेजर स्टेट नरेश अग्रवाल द्वारा हार्दिक बधाई देते हुए मिठाई खिलाई एवं आशीर्वाद दिया। समस्त विद्यालय परिवार को ऐसे होनहार छात्र पर गर्व है। प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने कहा कि ऐसे बहुमुखी प्रतिभा वाले छात्र ही विद्यालय का गौरव होते है, तथा विद्यालय, अपने परिवारजनों व अपने नगर का नाम रोशन करते हैं।

बॉडी बिल्डिंग के लिए खरीदें 100% ओरिजिनल सप्लीमेंट: 9639279522

























