हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव रंजन सिंह को सीवी रमन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद राजीव रंजन सिंह को बधाई देने वालों की लाइन लग गआई। मंगलवार को राजीव का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दें कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य 5 सितंबर को दिल्ली में थिंक नीति क्यूरोयस माइंड द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें भारत के 167 स्कूलों के प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया था। इसमें जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित सीबीएसई बोर्ड के स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव रंजन सिंह को भी सी वी रमन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342































