👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य परिषद का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ जहां प्रधानाचार्य पारुल त्यागी को जिला अध्यक्ष चुना गया. बता दें कि श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई. बैठक में परिषद का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ.
प्रधानाचार्य पारुल त्यागी को जिलाध्यक्ष, प्रधानाचार्य अजय आत्रे को महामंत्री, डॉक्टर सुशांत शर्मा को संयुक्त मंत्री, डॉ प्रमोद गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा समरजीत सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए.
अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225



























