
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला प्रधानाचार्य गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा पुत्र हुकुमचंद शर्मा निवासी गांव नान थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गांव रामपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी बीएनसी मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ती है जो 4 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे अपना रिजल्ट लेने के लिए स्कूल गई थी। आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने रिजल्ट देने के बहाने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची के जबरदस्ती कपड़े उतारने का प्रयास किया तो पीड़िता ने विरोध किया और वह हाथ जोड़कर विनती करती रही लेकिन आरोपी प्रधानाचार्य नहीं माना। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी और घर आकर उसने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के माता-पिता पुत्री के साथ स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा से इस मामले की शिकायत की तो उसने अभद्र व्यवहार कर गाली-गलौज कर विरोध किया। जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























