हापुड़ में किसान भलाई हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू










हापुड़, सूवि(ehapurnews.com);हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है, जिसके अन्तर्गत रबी मौसम की सभी प्रमुख फसलें यथा- गेहूँ, जौ, चना, मटर, मसूर, लाही-सरसों एवं अलसी को ग्राम पंचायत स्तर पर अधिसूचित किया गया है। कवर किये गये जोखिमों में स्थानीय आपदाओं के अन्तर्गत खड़ी फसलों को असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि, जलभराव, बादल फटना, आकाशीय बिजली से उत्पन्न, आग से क्षति की स्थिति में योजना के प्राविधानों के अनुसार बीमा कम्पनी द्वारा सहायता के रूप में क्षतिपूर्ति प्रदान की जाती है। बैठक में फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि खरीफ फसल पर 702 किसानों को बीमे की धनराशि दी गई है ।भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के समन्वय से किसानों हेतु यह योजना संचालित की जा रही है। बैठक में ग्राम अच्छेजा के किसानों ने बताया कि उनकी फसल क्षति पर उन्हें कोई प्रतिपूर्ति नहीं मिली है। इस पर जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि ग्राम अच्छेजा में हुई फसल नुकसान की जांच करा कर पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि फसल कटाई में लेखपाल उपस्थित रहने चाहिए। मेरी तरफ से उपजिला अधिकारी व तहसीलदार को इस संबंध में पत्र जारी किया जाए और फसल कटाई के समय पर न पहुंचने वाले लेखपालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा पोस्ट हार्वेस्ट के बाद ही हुई क्षति की भरपाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन , उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि व किसान उपस्थित रहे।







Related Posts

जलभराव से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन, निर्माणाधीन नाले का काम रुकवाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में जलभराव की गंभीर समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित नागरिकों…

Read more

पिलखुवा: बंद फैक्ट्री में लाश मिलने से मची सनसनी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में स्थित नेमुक इंडिया एलएलपी बंद फैक्ट्री में एक कमरे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जलभराव से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन, निर्माणाधीन नाले का काम रुकवाया

जलभराव से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन, निर्माणाधीन नाले का काम रुकवाया

पिलखुवा: बंद फैक्ट्री में लाश मिलने से मची सनसनी

पिलखुवा: बंद फैक्ट्री में लाश मिलने से मची सनसनी

शहीद फौजी का बलिदान दिवस मनाया

शहीद फौजी का बलिदान दिवस मनाया

हापुड़ के राजकीय कोचिंग केंद्र से 17 छात्रों का पीसीएस परीक्षा चयन

हापुड़ के राजकीय कोचिंग केंद्र से 17 छात्रों का पीसीएस परीक्षा चयन

हापुड़ नगर पालिका कराएगी आवारा कुत्तों का बंध्याकरण

हापुड़ नगर पालिका कराएगी आवारा कुत्तों का बंध्याकरण

पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सोमवार की शाम ही हो गई थी रीता की मौत

पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सोमवार की शाम ही हो गई थी रीता की मौत
error: Content is protected !!