
प्रधानमंत्री द्वारा 100 डेज कार्यक्रम का उदघोष
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 डेज कार्यक्रम का उदघोष किया गया जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 24 मार्च को अटल पार्क हापुड़ में किया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग द्वारा जनपद के सेंट्रल टी 0बी0 डिवीजन द्वारा चिन्हित 85 गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकार स्क्रीनिंग की जायेगी जिसमें 14 वर्ष से अधिक के सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जायेगी जिन लोगों को क्षय रोग के लक्षण दिखाई देते है उनकी बलगम जांच कराई जायेगी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि जनपद में तीन हैंड हेल्ड x रे मशीन है जिनके द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर में x रे किए जायेंगे यह कार्यक्रम आगामी 100 दिवसों तक चलाया जायेगा।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012






























