शीतगृह में नहीं बढ़ेंगे आलू भंडारण के दाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। प्रशासन ने उन्हें राहत दी है। आलू भंडारण के लिए शीतगृह के दम नहीं बढ़ाए जाएंगे। दरअसल शीतगृह संचालकों ने जिले में इस वर्ष भंडारण के समय आलू का किराया बढ़ाने का ऐलान किया था जिसके बाद आलू किसानों में चिंता पैदा हो गई थी। नाराज किसानों और किसान संगठनों ने डीएम से मामले में संज्ञान लेने की मांग की थी जिसके बाद डीएम ने इस मामले में जिला उद्यान अधिकारी से वार्ता करते हुए निष्कर्ष निकालने के निर्देश दिए थे।
शीतगृह संचालकों ने आलू भंडारण के किराए में सामान्य आलू में 265 में 10 रुपए बढ़ाकर 275 रुपए, शुगर फ्री में 285 से बढ़ाकर 300 रुपए प्रति कुंतल कर दिया था। उसके बाद किसान जिलाधिकारी के पास पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके पश्चात दोनों पक्षों से बातचीत भी हुई और मामला अधर में अटक गया। अब प्रशासन ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए आलू भंडारण का किराया नहीं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600




























