
👁 0 views Views
गेटमैन पर बनाया फाटक खोलने का दबाव, विरोध करने पर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी रेलवे फाटक पर ट्रेन आने के दौरान ड्यूटी कर रहे गेटमैन शेर मोहम्मद के साथ तीन युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जैसे ही ट्रेन आने की सूचना मिली तो गेटमैन ने सुरक्षा की दृष्टि से बैरियर गिरा दिया। तभी गांव की ओर से तीन युवक बाइक पर आए और फाटक खोलने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर युवकों ने गेटमैन के साथ अभद्रता की और उसके सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया है।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651





























