हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जनपद हापुड़ के गांव सिकंदरपुर काकोड़ी निवासी जगपाल सिंह का गांव पहुंचने पर रविवार को ज़ोरदार स्वागत किया गया। गांव में पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व डीजीपी सीआरपीएफ द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक से जगपाल सिंह को हाल ही में सम्मानित किया गया था। सीआरपीएफ के सिग्नल विभाग में निरीक्षक के पद पर तैनात जगपाल सिंह की फिलहाल दिल्ली में पोस्टिंग है।
जगपाल सिंह सीआरपीएफ के सिग्नल विभाग में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं जिन्हें लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर यह सम्मानित मिला। रविवार को जनपद पहुंचने पर पूर्व सैनिकों, किसान नेता हरेंद्र व भाकियू संगठन के पदाधिकारियों समेत सपाईयों ने जगपाल का स्वागत किया।




























