
हापुड़ की बेटी को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बेटी अंशिका शर्मा को फुटवियर डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के कन्वोकेशन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि से अंशिका शर्मा को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
हापुड़ की देवलोक कॉलोनी की रहने वाली अंशिका शर्मा पुत्री श्याम शर्मा ने एफडीडीआई से फुटवियर डिजाइनिंग कोर्स पूरा किया है।अंशिका की उपलब्धि को क्षेत्रवासी जनपद की बेटियों के लिए प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।
होलसेल दामों पर हापुड़ से खरीदें अलमीरा व डोर हैंडल की नई रेंज: 9568911464































