
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जल निगम हापुड़ के 10 वार्डों में 33.37 करोड़ की लागत से पाइपलाइन बिछाएगा। चार महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। पाइपलाइन बिछने से हजारों की संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।

जल निगम नगरी द्वारा वाटर सप्लाई की द्वितीय स्कीम के तहत यह काम कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले चार महीने में प्रक्रिया पूरी होगी। पानी के दोहन को रोकने के लिए, पेयजल की आपूर्ति सही प्रकार से पहुंचाने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। साथ ही भविष्य में इन भवन स्वामियों से जलकर व जल मूल्य वसूलकर नगर पालिका की आय भी बढ़ाई जाएगी। योजना के तहत करीब आठ हजार भवनों तक आपूर्ति पहुंचाई जाएगी। 90 हजार लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
पिलखुवा में नेशनल हाईवे-9 किनारे खरीदे 2BHK घर मात्र 40 लाख में: 9520807055 || क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्क आदि की सुविधा

































