
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित सुप्रीम पेट्रोल पंप से लेकर ततारपुर तक ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर नाले का निर्माण कराने की तैयारी है। ऐसे में करीब छह करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। नगर पालिका के अधिकारियों ने बजट के अभाव में डीपीआर बनाकर शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से साकेत कॉलोनी, सुभाष नगर, शिव नगर, न्यू सुभाष नगर, न्यू अशोक नगर, अशोक नगर, अंबेडकर नगर, कृष्णा मोहल्ला आदि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों की सुविधा के मद्देनजर नगर पालिका परिषद हापुड़ ने कवायद तेज कर दी है और डीपीआर बनाकर शासन को भेजा है जबकि दूसरी ओर जिलाधिकारी आवास वाली साइड में प्राधिकरण द्वारा निर्माण कराया जा रहा है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























