हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :जनपद हापुड़ में प्रदेश का पहला आलू उत्कृष्ट केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। इस केंद्र की लागत लगभग आठ करोड़ आएगी जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन के आदेश पर भेज दिया गया है। बता दें कि बाबूगढ़ के आलू अनुसंधान केंद्र में जल्दी ही आलू उत्कृष्टता केंद्र यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पोटैटो स्थापित करने की तैयारी की जा रही है जिसमें टिशू कल्चर विधि से आलू की विशेष जातियों का बीज तैयार किया जाएगा। जनपद हापुड़ में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की जाती है लेकिन जो डिमान्ड वाले बीजों के लिए किसानों को दूसरे जनपदों में जाना पड़ता है। अब उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में एक आधुनिक लैब तैयार कर आलू उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509

































