👁 0 views Views
हापुड़ के सबली में हरीनगर बसाने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने जनपद हापुड़ की पौराणिक पहचान को जिंदा रखने के लिए कवायद शुरू कर दी है। जनपद का पौराणिक नाम हरिपुर था। ऐसे में प्राधिकरण सबली में हरिपुर नगर बसाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए किसानों से भी वार्ता की जा रही है। यह बातचीत अंतिम चरण में है।
बताया जाता है कि 500 वर्ष पहले हापुड़ जनपद का नाम हरिपुर था। आज भी कई धार्मिक संगठन हापुड़ को हरिपुर के नाम से पुकारते हैं। ऐसे में सरकार की इच्छा है कि हापुड़ का अपना पौराणिक महत्व अस्तित्व में रहे जिसके चलते सबली में अब हरिपुर नगर बसाने की तैयारी चल रही है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point




























