👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर राजेश चौहान गांव रसूलपुर और धनौरा पहुंचे जहां उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। ठाकुर राजेश चौहान ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए हर गांव से कम से कम 100 किसानों को पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान कुशलपाल आर्य, राजवीर सिंह, रामपाल सिंह, अमरिंद्र सिंह गुड्डू, जतिन चौधरी बलराज, सूरजमल आदि मौजूद रहे।
लेडीज कपड़ों पर पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205



























