👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला स्थल पर कुछ स्थानों पर रास्ते का निर्माण भी शुरू हो गया है तो वहीं गन्ने की खड़ी फसल को कटवाने के लिए 40 मजदूरों को लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर और भी मजदूर लगाए जाएंगे। एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर अंकित कुमार वर्मा ने शुक्रवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर फसल की कटाई की और कहा कि फिलहाल 40 मजदूर लगाए गए हैं। इसके अलावा और भी मजदूरों को लगवाया जाएगा। 14 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






























