दिगम्बर जैन समाज की दशलक्षण पर्व की तैयारियां
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): दिगम्बर जैन समाज हापुड की साधारण सभा अध्यक्ष अनिल कुमार जैन की अध्यक्षता में आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर सम्पन्न हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। आगामी 19 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे दशलक्षण पर्व की व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। 29 सितम्बर को नगर में निकाली जाने वाली भव्य रथयात्रा महोत्सव तथा रात्रि में आयोजित विराट कवि सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर विचार हुआ। बैठक में महामंत्री अशोक कुमार जैन, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, पंकज जैन, राजीव जैन, पुलकित जैन, अर्चित जैन, हिमांशु जैन, प्रमोद जैन, अकुर जैन, अनिल जैन, प्रिन्स जैन, नीरज जैन आदि उपस्थित थे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























