हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा का पांचवां संस्करण एक अप्रैल को आयोजित होगा जिसमें देश के करोड़ों छात्र और शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लेंगे. इसी कड़ी में हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित केंद्रीय विद्यालय में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में स्कूल के पहली से बारहवींकक्षा तक के छात्र शामिल होंगे. इस दौरान बिजली की आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए पहले ही कई कदम उठा लिए गए हैं. वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्र शामिल हो इसके चलते स्कूल में एलईडी की व्यवस्था भी की जा रही है. बताते चलें की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्रों को एक किट और एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक भी दी जाएगी.
































