हापुड़ इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जिला कलैक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगों का जिलाधिकारी मेधा रुपम ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा तथा अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा जनपद के उद्यमी उपस्थित थे।
जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम ने कहा कि यह हापुड़ के लिए गर्व की बात है कि हापुड़ के लिए 17 हजार करोड़ रुपए के एमओयू इन्वेस्टमेंट के लिए साइन हुए है। हापुड़वासी व उद्यमी मिलकर हापुड़ को इन्वेस्टमेंट का हब बनाए।
जनपद हापुड़ इन्वेस्टर्स समिट का 23 जनवरी को हापुड़ में आयोजन किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस आयोजन से जनपद हापुड़ में निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा। हापुड़ इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने हेतु शुक्रवार को जिला कलैक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।




























