हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 अप्रैल को जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। रविवार को बाबूगढ़ की डिपो रोड पर स्थित पंचायत धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बाबूगढ़ नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में राज प्रताप, राजीव, लोकेश, वरुण, संजीव, गोविंदा, लोकेश, राहुल, त्रिलोक, शिवकुमार, अनीश, माइकल, रिंकू, सत्यम, सत्यपाल आदि उपस्थित रहे।























