
लापरवाही बरतने वाले 29 BLO के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंचायत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 29 बीएलओ के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मामले में सीडीओ ने डीएम को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र भी लिखा है। साथ ही शिक्षामित्र की सेवा समाप्त करने के लिए शासन स्तर से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में बीएसए को निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्वाचन से जुड़ा प्रशिक्षण न लेने और मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित सामग्री भी न लेने के मामले में गुरुवार को एडीएम ने डीएम को पत्र लिखते हुए कार्रवाई की थी। अगस्त का वेतन रोकने के लिए बीएसए को पत्र लिखा था। लगातार जारी लापरवाही के बाद अब 29 बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























