👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हेल्थ वेलनेस सेंटर पर बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने और उपचार में लापरवाही बरतने पर तीन सीएचओ और एक स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार सीएमओ ने इन्हें नोटिस जारी करने की आदेश दिया। साथ ही संविदा समाप्त करने की संस्तुति की तैयारी की है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद भी कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं हो रहा। जानकारी के अनुसार तीन सीएचओ और एक स्टाफ नर्स कार्य में काफी लंबे समय से लापरवाही बरत रहे हैं। कई बार नोटिस भी दिए गए हैं लेकिन उनके कान पर जू नही रेंग रही। इनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई होने की संभावना है।
































