हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर से गाजियाबाद तक स्वच्छचलित सिग्नल लगाए जाएंगे जिससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। दो करोड़ रुपए की लागत से 10 ऑटोमेटिक ब्लॉक हट का निर्माण किया जाएगा। कार्य निरीक्षक वीके त्यागी का कहना है कि मुरादाबाद से गाजियाबाद तक प्रत्येक एक किलोमीटर पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाए जाने की तैयारी है। उम्मीद है कि छह महीने में यह कार्य पूरा हो जाएगा। हापुड़ से गाजियाबाद के बीच निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही हापुड़ से गढ़ के लिए भूमि चिन्हित कर ली जाएगी। आपको बता दें कि ट्रेनों को सिग्नल के लिए एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पहुंचाने का इंतजार करना पड़ता है। स्वचलित सिग्नल के लगने से यह इंतजार खत्म हो जाएगा जिससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065





























