जनपद में टीजीटी/पीजीटी एवं बीएड प्रवेश की परीक्षा की तैयारियां पूरी










हापुड़,सीमन/सूवि (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा संचालित टीजीटी/पीजीटी की परीक्षा आगामी 07 एवं 08 अगस्त तथा 06 अगस्त 2021 को बीएड प्रवेश परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह सभी केन्द्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षको एवं मजिस्ट्रेटो के साथ एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में कर रहे थे। इस दौरान उन्होने सभी को कर्तव्य बोध कराते हुए सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने का निर्देश दिये। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्र में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नही करेगा और चयन बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरुप परीक्षा को सम्पन्न कराना होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए है जो परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा प्रारम्भ होने से एक दिन पूर्व ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर संचालन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर लेगें। कोविड-19 को दृष्टिगत एवं शासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देशो के अनुसार परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। कक्ष निरीक्षकों को पहचानपत्र भी निर्गत किए जायेगें।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार ने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त किसी के पास मोबाइल नही होना चाहिए। केन्द्र पर किसी भी इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतया वर्जित रहेगा। प्रश्न पत्र खोलने एवं परीक्षा के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं के सीलिंग/पैकिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराना अनिवार्य होगी। केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा केन्द्रों पर सुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगें।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आयोजित होने वाले इस परीक्षा को सेवा चयन बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराने हेतु सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होने यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार से इसमें गडबडी पैदा करने वालो सॉल्वर गैंग को कदापि बख्शा नही जायेगा और नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वि/रा जयनाथ यादव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तैयार की गयी योजनाओं की जानकारी सभी नोडल अधिकारियों को दी। साथ ही उन्होने सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों के एक – एक बिन्दुओं पर गहनता से जानकारी रखते हुए उसके अनुरुप कार्य किए जाने की अपेक्षा भी सभी से की।
बैठक में एसडीएम सदर सत्यप्रकाश, उप जिलाधिकारी धौलाना विजय वर्धन तोमर, डीआईओएस निशा अस्थाना, डीएसओ राजेश सहित नामित पर्यवेक्षक, केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।

ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!