हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोतवाली नगर हापुड़ के सामने एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। दरअसल एक गर्भवती महिला के परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला की डिलिवरी के लिए डॉक्टरों ने उसे गुरुवार सुबह 8 बजे बुला लिया लेकिन समय पर इलाज न करने के चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें मौत की सूचना काफी देर बाद दी गई और उनके साथ अस्पताल के स्टाफ ने बदसलूकी भी की। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वो मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950


























