हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जिले के तीन प्राइवेट सेंटर पर निशुल्क जांच हो सकेगी. सीएचसी से मिली पर्ची को दिखाकर निशुल्क अल्ट्रासाउंड गर्भवती महिलाएं करा सकेंगी. स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों से टाईअप किया है जिसका शुल्क स्वास्थ्य विभाग बहन करेगा. इसके लिए 230 रुपए निर्धारित किए गए हैं.
बता दें कि फिलहाल जनपद हापुड़ में गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में ही एक अल्ट्रासाउंड मशीन लगी है. गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला उठाया है जहां सीएचसी से तीन पर्चियां मिलेंगी गढ़, सिंभावली व धौलाना के सेंटर पर दिखाकर गर्भवती महिलाएं निशुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी.
सभी दवाइयों पर 20% की छूट : 7817982711
























