
👁 0 views Views
गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान रक्तदान कर बचाई जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी नई आबादी निवासी मुकेश शर्मा ने गुलावठी निवासी एक महिला को डिलीवरी के दौरान रक्त दिया और महिला की जान बचाई। इस अवसर पर सभी ने समाजसेवी मुकेश वर्मा की प्रशंसा की है और उनके इस कदम को सराहा है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के रामा अस्पताल में महिला को प्रसव के दौरान खून की आवश्यकता पड़ी। मामले की जानकारी जैसे ही मुकेश वर्मा को लगी तो वह तुरंत रामा अस्पताल पहुंचे और ब्लड डोनेट कर महिला की जान बचाई।
20% तक प्राइवेट बुक्स, 30% तक नोटबुक्स पर छूट: 9528182700 || 10 वर्षों से आपकी सेवा में विशाल किताब घर





























